CMAT Answer Key 2025 Released: CMAT एग्जाम 2025 आंसर की जारी, लिंक से करें चेक
Table of Contents
CMAT Answer Key 2025
NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के द्वारा CMAT (कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट) एग्जाम की आंसर की जारी कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी CMAT एग्जाम आंसर की का इंतजार कर रहे थे। उनके लिए खुशखबरी आ चुकी है। वो अभ्यर्थी NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Answer Key को चेक कर सकते हैं। साथ में NTA के द्वारा Answer Key पर ऑब्जेक्शन करने का ऑप्शन भी चालू कर दिया है। जिससे अभ्यर्थी 2 फरवरी 2025 रात 9 बजे तक आंसर की पर ऑब्जेक्शन कर सकते हैं।
CMAT क्या है?
CMAT Answer Key 2025: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) मैनेजमेंट प्रोग्राम/कोर्सेज/डिग्री में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करके अभ्यर्थी Post Graduation (पोस्ट ग्रेजुएशन)/Master Degree/AICTE से संबंधित कोर्सेज (MBA) में भाग ले सकते हैं। तथा यह परीक्षा संस्थानों को मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए उपयुक्त ग्रेजुएशन पास/ग्रेजुएट उम्मीदवारों का चयन करने की सुविधा भी प्रदान करती है।
यह भी पढ़ें –
- Central Bank Of India Recruitment 2025 {New Bharti}
- RBI JE Admit Card 2025 Released {Admit Card}
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि NTA के द्वारा CMAT एग्जाम का आयोजन 25 जनवरी 2025 को किया गया था। जिसमें लगभग 74012 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट्स में सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड के माध्यम से किया गया था। NTA के द्वारा परीक्षा के लगभग 178 सेंटर, जो कि 107 सिटीज में रखे गए थे; में परीक्षा का आयोजन किया गया था।
NTA के द्वारा आयोजित परीक्षा CMAT Answer Key 2025 exams.nta.ac.in पर जारी कर दी गई है। जिस पर अभ्यर्थी 2 फरवरी 2025 रात 9 बजे तक ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। तथा प्रत्येक प्रश्न पर ऑब्जेक्शन के लिए अभ्यर्थी को 200 रुपए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। शुल्क के लिए भुगतान का अधिकतम समय 11:50 PM रखा गया है। जो कि 2 फरवरी को ही करना होगा। पेमेंट का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/UPI के माध्यम से किया जा सकता है। अन्य माध्यम से शुल्क का भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थी द्वारा आंसर की पर उठाया गया ऑब्जेक्शन सही पाए जाने पर उसे लिस्ट में शामिल कर लिया जाएगा। तथा उसी के आधार पर फाइनल आंसर की और रिजल्ट को जारी किया जाएगा। जो कि सभी को मान्य होगा।
CMAT Answer Key 2025 Check Process
CMAT Answer Key 2025 को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको exams.nta.ac.in वेबसाइट पर जाना होगा।
वहां जाने के बाद आपको आंसर की ऑब्जेक्शन की लिंक कर क्लिक कर देना है।
क्लिक करने के बाद आपको Application I’d, date of birth डिटेल्स को डालकर पेज में लॉगिन कर लेना है।
लॉगिन करने के बाद आप आंसर की देख पाएंगे। साथ में अब आपको उन प्रश्नों का चुनाव कर लेना है। जिन पर आपको ऑब्जेक्शन चैलेंज करना है।
प्रश्न का चयन करने के बाद आपको सबमिट कर देना है। जिसके बाद आपके सामने आपकी भरी हुई डिटेल्स को दिखाया जाएगा। जिससे आप पुनः जांच कर सकते हैं।
इसके बाद आपको सेव कर देना है। और फीस का भुगतान कर देना है। फीस का भुगतान UPI/Net Banking/Credit Card/Debit Card के माध्यम से किया जा सकता है।
सारे स्टेप्स को कंप्लीट करने के बाद अब आप ऑब्जेक्शन चैलेंज का प्रिंटआउट ले सकते हैं। जिससे आपको कोई भी समस्या नहीं आए।
CMAT Answer Key 2025 Check करने के लिए लिंक पर क्लिक करें – Answer key Check
CMAT Answer Key 2025 ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें – Official Website